भावना संस्था ने जरूरतमन्दों को कम्बल बांटकर पेश की मानवता की मिशाल

भावना संस्था ने जरूरतमन्दों को कम्बल बांटकर पेश की मानवता की मिशाल
  लखनऊ । बुधवार को भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति (भावना) के ग्रामांचल निर्धन जन सेवा प्रकोष्ठ द्वारा गायत्री शक्तिपीठ, रामपुर-देवराई, बीकेटी, लखनऊ परिसर में गरीब व असहाय लोगों को ऊनी कम्बल वितरित किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, भावना द्वारा क़रीब एक सैंकड़ा ग्रामीण सुपात्र लाभार्थियों को ऊनी कम्बल वितरित किए गए ।


    कम्बल वितरण के पश्चात लाभार्थियों एवं सभी उपस्थितजन को गायत्री परिवार की व्यवस्था तंत्र द्वारा माता जी का प्रसाद अमृताशन भोज उपलब्ध कराया गया, इस दौरान भावना के प्रमुख सचिव एस0 के0 वर्मा, महासचिव जगमोहन लाल जायसवाल, प्रकोष्ठ संयोजक अमरनाथ धवन, आर0 डी0 स्वर्णकार, ए0 पी0 सिंह, अनिल खन्ना, डॉ0 शुक्ला, आई0 के0 भारद्वाज, एम0 एल0 अग्रवाल, भारत भूषण गोयल, अखिल कुमार गुप्ता, श्रीमती जायसवाल, श्रीमती नीना अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी तथा गायत्री परिसर व्यवस्था की ओर से पुनीत खरे, एस0 आर0 सिंह, पवन मिश्र, अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे । 

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371979
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.