पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका

पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका
-वृन्दावन में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
   मथुरा । वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में मथुरा बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रूकमणि विहार स्थित एक होटल पर किया गया, अध्यक्षता करते हुए स्थाई लोक अदालत मथुरा की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि हमेशा से भारतीय जन समुदाय में अधिवक्ताओं को न्याय और कानून के प्रहरी के रूप में देखा गया है। 


   पूर्व अध्यक्ष अजीत तेहरिया और प्रदीप शर्मा ने कहा कि वकालत एक ऐसा पेशा है जिसमें अधिवक्ताओं को समाज में न्याय और कानून के नियमों का पालन सुनिश्चित करना होता है, वृंदावन बाल विकास परिषद के चैयरमैन नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि मजबूत संगठन के रूप में हर जगह हम अधिवक्ताओं का संगठन पूरे देश में ज्यादा पहचाना जाता है, इससे अधिक अधिवक्ताओं के लिए सम्मान की बात क्या हो सकती है, इससे पूर्व मथुरा बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा और ऑडिटर देवकीनंदन शर्मा को प्रशस्ति-पत्र पत्र, शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया । 


   वही एक दर्जन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी अभिनंदन हुआ, इस दौरान पुनीत शर्मा, ठाकुर हरिबल्लभ सिंह, अंकुर शर्मा, आनंद अग्रवाल अनु, आकाश शर्मा चिंकी, अभिषेक उदेनियां, संदीप कान्हा शर्मा, भरत शर्मा, शिवकुमार लावनिया, श्वेता गोस्वामी, कृष्णवीर सिंह एडवोकेट, पप्पी ठाकुर एडवोकेट, अश्विनी शर्मा एडवोकेट, शाहरुख एडवोकेट, मयंक शर्मा एडवोकेट, गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट, अमित ठाकुर एडवोकेट, प्रियव्रत शर्मा, सुरेंद्र गौतम एडवोकेट, मदन मोहन पांडे एडवोकेट, भारत यादव, गजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371979
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.