वृंदावन बस स्टैंड बना कुरुक्षेत्र, चालक और निजी ट्रेवल्स के बीच हिंसक झड़प

वृंदावन बस स्टैंड बना कुरुक्षेत्र, चालक और निजी ट्रेवल्स के बीच हिंसक झड़प
-मारपीट की घटना के बाद बस चालकों, परिचालकों का आक्रोश, यात्री घंटों परेशान
  मथुरा । बुधवार की सुबह वृंदावन रोडवेज बस स्टैंड पर वर्चस्व की जंग ने हिंसक रूप ले लिया, रोडवेज बस चालकों और सामने स्थित एक निजी ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारियों के बीच हुई भीषण मारपीट से बस स्टैंड रणक्षेत्र बन गया, इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि आक्रोशित रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है । 


   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लंबे समय से निजी ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारी बस स्टैंड के भीतर घुसकर यात्रियों को बहला-फुसलाकर अपनी बसों में ले जाते थे, रोडवेज कर्मियों द्वारा इसका विरोध करने पर आज सुबह विवाद बढ़ गया, बात गाली गलौज से शुरू होकर मारपीट तक जा पहुंची, देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, उपद्रवियों ने रोडवेज की दो टिकट मशीनों (ईटीएम) को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बस के शीशे तोड़ डाले, संघर्ष में चार लोग घायल हुए हैं, घटना के विरोध में सभी चालक-परिचालक एकजुट होकर वृंदावन कोतवाली पहुंचे और कार्य बहिष्कार कर दिया, घायल चालक राजू ने स्पष्ट किया, जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, बसें स्टैंड से बाहर नहीं निकलेंगी ।


  हड़ताल के कारण वृंदावन से बाहर जाने वाले हजारों यात्री घंटों स्टैंड पर फंसे रहे, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, फिलहाल पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371966
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.