गांव तरौली में कई किलोमीटर दूर से लाना पडता है पीने का पानी
गांव तरौली में कई किलोमीटर दूर से लाना पडता है पीने का पानी
-गर्मी के मौसम की दस्तक से पहले ही तरौली में विकराल बनी पेयजल समस्या
मथुरा । विकास खंड चौमुंहा के गांव तरौली जनूबी में पीने के पानी की समस्या गहरा गई है, गांव में खारा पानी होने कारण पीने योग्य नहीं है, ग्रामीण व महिलाएं दूर दराज से नलकूपों से पानी लाने को मजबूर हैं, गांव तरौली में 45 वर्ष पहले जल निगम विभाग द्वारा पानी की टंकी बनाई गई थी, उसमें पानी स्टॉक के लिए गांव से बाहर दो ट्यूबैल लगे थे, गांव में पानी सप्लाई के लिये अंदर जमीन में लोहे की पाइप लाइन बिछी है जिससे ग्रामीणों को सप्लाई मिलती थी ।
बुधवार को प्रशासन के आदेश पर ठेकेदार ने बम लगाकर पानी की टंकी को ध्वस्त कर दिया गया है जिसके कारण अब ग्रामीणों को पानीं नहीं मिल पा रहा है, महिलाओं को गांव से एक किलोमीटर दूर रोड किनारे लगे नलकूपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जल निगम विभाग की लापरवाही इतनी है कि कई दिन से गांव में पानी का संकट गहराया हुआ है लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार ने सुध नहीं ली है जबकि पेयजल सप्लाई के गांव में दो ट्यूवैल लगे हुए है ।
ऐसी स्थिति में बिजली आने पर गांव में सीधे पाइप लाइन से जलापूर्ति की जा सकती है लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या की ओर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है, ग्रामीण सुन्दर सिंह का कहना है कि कई दिन से ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे है लेकिन किसी अधिकारी ने अभी तक सुध नहीं ली है, ग्रामीणों ने पानी की समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग की है, जल निगम जेई हेमंत कुमार ने बताया एक ट्यूबल की लाइन को पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क पर पुल बनाते समय तोड़ दिया है, उनको लाइन ठीक करने को पत्र भेज दिया है तथा दूसरे ट्यूबल पर बिजली फेस हुए हुए थे जिन्हें उसे आज ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही ग्रामीणों को जलापूर्ति की जायेगी ।







.jpeg)













