ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, की शिकायत
ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, की शिकायत
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन ने शिकायत की है कि वार्ड नंबर 25 के अनुसूचित जाति के दर्जनों महिला पुरुषों ने गांव छरोरा थाना जैंत में सार्वजनिक अनुसूचित जाति के सैकड़ो वर्ष पुराने मंदिर थान कुआं एवं सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर लोगों के द्वारा सरकारी आबादी की जमीन सहित गैर कानूनी तरीके से स्थाई रूप से निर्माण कार्य कर जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं, निर्माण कार्य अवैध रूप से जारी है ।
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को सम्बोधित नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र को शिकायती पत्र ज्ञापन देकर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की, अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि अवैध कब्जा करने वाले सत्ता व राजनीतिक रसूख के चलते अनुसूचित जाति के सार्वजनिक प्रयोग की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, शिकायतकर्ताओं को झूठा फंसाने जीवन बर्बाद करने की धमकी देते हैं, प्रमोद कुमार, धर्म सिंह, बृजमोहन, गोविंद, सोहनलाल, छोटू, अंशुल, चंद्रावती, कमलेश, विमलेश, पुरण देवी, नगीना, शीला देवी, सर्वेश कुमारी, सुंदरी देवी, सुरेश कुमार, वेदराम, बिल्ला, महावीर सिंह, सुमित कुमार, आकाश बाबू, राज गब्बर, ओम प्रकाश, सागर सिंह आदि ने जमीन मुक्त कराकर अवैध निर्माण रुकवा कर कार्रवाई की मांग की ।







.jpeg)













