ब्रह्मकुमारियों ने महाशिवरात्रि पर्व का शुरू किया आयोजन
ब्रह्मकुमारियों ने महाशिवरात्रि पर्व का शुरू किया आयोजन
-रिफाइनरी नगर, लक्ष्मी नगर, अकबरपुर और बलदेव सेवा केन्द्रों पर हुए आयोजन
मथुरा । परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का महाशिवरात्रि पर्व ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा लक्ष्मी नगर सेवा केंद्र पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ शुरू हुआ। 15 दिन चलने वाले इस आयोजन में रिफाइनरी नगर, लक्ष्मी नगर, अकबरपुर और बलदेव छेत्र में जनसम्पर्क और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को बुराईओं और व्यसनों से दूर रहने तथा ईश्वरीय ज्ञान द्वारा अपने जीवन को दिव्य बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा दीदी ने बताया कि इस कलयुगी रात्रि का तम हरने और सतयुगी सृष्टि का सृजन करने हेतु सभी आत्माओं के पिता परमपिता शिव विगत 90 वर्षाे से ब्रह्मा तन का आधार लेकर राजयोग का ज्ञान दे रहे है, शिव के अन्य नाम नील कंठ और अमरनाथ भी है, विधायक प्रतिनिधि तरुण प्रकाश ने संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू शिविर की मधुर स्मृतियों को साझा किया ।जिला कमांडेंट डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाज उत्थान के प्रयासों की मुक्त कंठ से भूरि-भूरि सराहना की। इस आयोजन में माउंट हिल एकेडमी की डायरेक्टर बरखा वर्मा, गुंजन वर्मा, मथुरा रिफाइनरी के अधिकारी गण ,सुदूर ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या मे भाई बहनों ने सहभागिता की ।






.jpeg)













