बागेश्वर धाम जायेंगी ब्रजरज से निर्मित पूजित सप्तशिलाए
बागेश्वर धाम जायेंगी ब्रजरज से निर्मित पूजित सप्तशिलाए
वृंदावन । गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम पर सनातन राष्ट्र सेना द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अभिषेक शर्मा ने बताया की हमारी संस्था सनातन राष्ट्र सेना द्वारा जल्द ही ब्रज के प्रमुख सप्त पूजनीय स्थल वृन्दावन, मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, दाऊजी, नन्दगांव और गोकुल से बृज रज़ एकत्रित करेंगे और ब्रज के पवित्र कुंडो से जल लेकर पक्की शिला का निर्माण करवाएंगे और बागेश्वर धाम में बन रहे कैंसर अस्पताल के निर्माण में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भेंट की जाएगी ।
(19).jpg)
संस्था के संरक्षक मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि इन सभी शिलाओं का हम विधिवत रूप से ब्रज के प्रमुख देवालयों में पूजन अर्चन करवाएंगे, संस्था के संरक्षक आचार्य बद्रीश एवं सौरव गौड़ ने बताया कि पूजित यह शिलाएं ब्रज के आचार्य, संत, कथा वाचक, देवालयों के गोस्वामी समाज एवं बृजवासियों के साथ वृंदावन से बागेश्वर धाम, छतरपुर के लिए फ़रवरी माह में ले जाई जाएगी, बागेश्वर धाम सरकार के कृपा पात्र रोहित रिछारिया ने कहा की ब्रज से पूजित यह शिलाएं सभी ब्रजवासियों के साथ बागेश्वर बालाजी के दर्शन करने के बाद कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करा कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भेंट की जाएगी, सनातन राष्ट्र सेना कि इस मुहिम के साथ सहयोगी संस्था बृज तीर्थ देवालय न्यास एवम धर्म रक्षा संघ पूर्ण रूप से सहभागिता दिखाएगें।
(23).jpg)







.jpeg)













