जिला कारागार में बन्दी बना रहे हर्बल गुलाल, तैयार हो रहे गुलाल के पैकेट

जिला कारागार में बन्दी बना रहे हर्बल गुलाल, तैयार हो रहे गुलाल के पैकेट
   मथुरा । जिला कारागार को बन्दी सुधार ग्रह की तरह से संचालित किया जा रहा है, जिला कारागार में समय-समय पर बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, आगामी समय में जब बंदी कारागार से अपनी सजा पूरी कर के बाहर निकलेंगे तो वह खुद अपने दम पर उद्यमी बन कर अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगे तथा समाज में नया संदेश देंगे कि जिला कारागार में बन्दियों को बहुत कुछ सिखाया जाता है जिसका ताजा उदाहरण है कि आगामी होली में अब लोग ऐसे हर्बल गुलाल से होली खेल सकेंगे जिसे जिला कारागार में बंदी द्वारा बनाया गया है, ये गुलाल प्राकृतिक सब्जियों और फलों से बना रहे है और यह बिना केमिकल के प्रयोग से प्राकृतिक रूप से बनाया जा रहा है। 


  जिला कारागार में बन्दियों द्वारा चुकंदर, गाजर, पालक, हल्दी आदि के प्रयोग से हरा, पीला और गुलाबी गुलाल बनाया जा रहा है जिसकी बिक्री के लिए जिला कारागार के समीप मुलाकात घर पर स्टाल लगाया गया है, 22 फरवरी को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम में आयोेजित हुए विधिक साक्षरता शिविर में भी कारागार के बंदियों के द्वारा तैयार किए गये प्राकृतिक गुलाल के पैकेट, भगवान जी की पोशाक, हथकरघा में निर्मित साड़ी, तौलिया आदि जनता के समक्ष प्रदर्शित किये गये थे। जिला कारागार अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि होली का पर्व जिला कारागार मथुरा के लिए विशेष पर्व है। 
   माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था, करीब 25 बंदियों को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुलाल बनाने में सब्जियों का ही उपयोग किया जा रहा है, जैसे हरे रंग के गुलाल में पालक का, लाल रंग के गुलाल में चुकंदर और गाजर का प्रयोग किया जा रहा है, गुलाल की बिक्री के लिए स्टॉल मुलाकात घर के पास लगाया गया है, कारागार में कई सकारात्मक गतिविधियां चल रही हैं, कई बार यह देखा जाता है कि गुलाल के त्वचा पर विपरती प्रभाव होते हैं, अभी इसकी स्टॉल मुलाकात घर पर लगाई गयी है, उद्देश्य यह है कि बंदियों द्वारा किये जा रहे सकारात्मक कार्य जनता तक पहुचें, कुछ बंदी हैं जो गुलाल बनाना जाते हैं उनके द्वारा अन्य बंदियों को प्रशिक्षित किया गया है इससे जो आमदनी होती है उसे बंदियों को दे दिया जाता है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1457599
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.