कांग्रेसियों ने किया शंकराचार्य का समर्थन, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया शंकराचार्य का समर्थन, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
-शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद पर एफआईआर का कांग्रेस कर रही है विरोध
   मथुरा । शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद एवं उनके शिष्यों पर एफआईआर दर्ज किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने जोरदर प्रदर्शन किया, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा । 


  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्योर्तिमठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के विरुद्ध पोस्को अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई है, न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक एवं शासन का कर्तव्य है तथापि इस प्रकरण के समय, परिस्थितियों एवं व्यापक परिप्रेक्ष्य ने समाज में गंभीर प्रश्न और आशंकाएं उत्पन्न कर दी हैं, स्वामी जी ने पूर्व में महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ के संदर्भ में राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सार्वजनिक रूप से प्रश्न उठाए थे, तत्पश्चात ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों को अनायास परेशान एवं प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। 
   कार्यक्रम का संचालन वैद्य मनोज गौड़ ने किया, आदित्य तिवारी, ललिता देवी, गीता दिवाकर, रूपा लवानिया, अश्वनी शुक्ला, हरवीर सिंह पुंडीर, विपुल पाठक, दीपक पाठक, अप्रतिम सक्सेना, दुर्गेश बघेल, प्रवीन ठाकुर, शैलेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, खुशीराम पटेल, अनाम धन्य तिवारी, भगवान देई, कुंवर सिंह निषाद, जिलानी कादरी, रमेश कश्यप, रवि वाल्मीकि, अशोक निषाद, मुस्लिम कुरैशी, करण निषाद, काशन रिजवी, महेश चौबे, निशू यादव, शैलेश यादव, इंद्रजीत गौतम, नसरुद्दीन अब्बासी, राकेश शुक्ला, रिंकू गौतम, संदीप चौधरी, अनवर फारुकी, पूरन सिंह, सत्यम चतुर्वेदी, बंटी दिवाकर, मोनू निषाद, अनिल खरे, भगवान सिंह, ललित शर्मा, माधव कुमार, दिलीप वर्मा, गुड्डू, ललित, नीरज आदि इस दौरान मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1457592
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.