प्रभावी बिक्री और विपणन रणनीतियां विषय पर वर्कशॉप का हुआ आयोजन
प्रभावी बिक्री और विपणन रणनीतियां विषय पर वर्कशॉप का हुआ आयोजन
मथुरा । बुधवार को किशोरी रमण कॉलेज की इंस्ट्यूशनल इनोवेशन कौंसिल द्वारा प्रभावी बिक्री और विपणन रणनीतियां बिषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, वर्कशॉप का शुभारंभ प्रो0 विनोद खंडेलवाल द्वारा सरस्वती वंदना के माध्यम से कराया गया, इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ0 प्रवीण ओझा ने इस वर्कशाप के उद्देश्यों से सभी विद्यार्थियों और श्रोताओं को अवगत कराया ।
.jpg)
वर्कशॉप की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने स्टार्टस अप की संभावनाओं के विषय में विस्तार से विद्यार्थियों को अवगत कराया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह स्वरोजगार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निर्धारित करें, मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रो0 अनिल सक्सेना ने पी.पी.टी. के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रभावी बिक्री और प्रभावी विपणन रणनीतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और अनेक उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने नवीन स्टार्टअप्स प्रारंभ करने और उससे पहले रणनीतियां तय करने तथा तथा सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलुओं पर विचार करने की सलाह विद्यार्थियों को दी, वर्कशॉप में लगभग 116 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया ।
वर्कशाप का संचालन डॉ0 प्रवीण ओझा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रो. विनोद कुमार खंडेलवाल द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में प्रो. यदुराज सिंह यादव, प्रो0 अमर कुमार, प्रो0 संजीव श्रीवास्तव, प्रो0 दिव्या द्विवेदी, प्रो. राजीव वार्ष्णेय, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 वीरांगना सिंह, डॉ0 पंकज शर्मा, प्रो0 धीरज कुमार, डॉ0 खुशबू जायसवाल, डॉ0 अजय उपाध्याय, डॉ0 अरूणेश ओझा, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 शिव कुमार मौर्य, डॉ0 विजय नारायण सिंह, डॉ0 प्रभात कुमार, डॉ0 अशोक पुष्कर, प्रो0 प्रमोद पाल सिंह आदि प्राध्यापकों की उपस्थिति सराहनीय रही ।







.jpeg)







