लोकसभा अध्यक्ष की पत्नी पहुंचीं वृन्दावन, किया व्यास पीठ पूजन
लोकसभा अध्यक्ष की पत्नी पहुंचीं वृन्दावन, किया व्यास पीठ पूजन
मथुरा (वृन्दावन) । श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं होली महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने व्यासपीठ पूजन किया, भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया, कथा में बाल भक्त धु्रव एवं प्रहलाद के जीवन चरित्र का वर्णन के पश्चात श्रीकृश्ण जन्मोत्सव मनाया गया ।
.jpg)
छटीकरा मार्ग स्थित ठा0 प्रियाकान्तजु मंदिर पर भागवत श्रवण कराते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि आयु छोटी हो या परिस्थितियां विपरीत हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और विश्वास अटल हो तो सफलता निश्चित मिलती है, बाल भक्त धु्रव और प्रहलाद को बचपन में कष्ट मिले, अपमानित किया गया, लेकिन उनका भगवान पर विश्वास नहीं डिगा, अंत में श्री हरि ने उनकी बाल भक्ति को संसार में प्रमाणित और स्थापित कर दिया ।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम भोजन किए बिना नहीं रह सकते, उसी प्रकार हमें प्रतिदिन कुछ समय भगवान के संर्कीतन और सत्संग के लिए भी निकालना चाहिये, इसे दिनचर्या में शामिल करना चाहिये, बिना सत्संग के हमारे बच्चे संस्कारी नहीं बनेगे, सत्संग से बच्चों के भीतर श्रद्धा विनम्रता, बड़ों का सम्मान, संयम एवं कर्तव्य बोध जैसे गुण विकसित होते हैं, इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने व्यासपीठ पूजन कर आरती उतारी ।
श्रीमति अमिता बिरला ने सभी को होली की शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि ब्रज में आकर भगवान की कथा श्रवण होना सौभाग्य की बात है, मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि होली महोत्सव में होने वाले प्रियाकान्तजु कन्या विद्याधन योजना में बेटियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, मंदिर परिसर में बेटियों ने बड़ी संख्या इस योजना में आवेदन किया है, 125 बेटियों को चयन पश्चात सहयोग राशि प्रदान की जायेगी, मुख्य यजमान प्रमोद अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, अंगूरी देवी, सुरेश गोयल, सावित्री सिंह, पुश्पा पाण्डेय, सतीश गर्ग, अजय दुबे, रोहित मीणा, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)







