केवीके में कोरटेवा एग्रीसाइंस ने मनाया बाजरा महोत्सव 

केवीके में कोरटेवा एग्रीसाइंस ने मनाया बाजरा महोत्सव 
-बीपी, शुगर, मोटापे से बचायेगा मोटा अनाज-डॉ0 वाई0के0 शर्मा
-मोटे अनाजों की महत्ता, लागत घटाने व उत्पादन बढाने पर दिया गया जोर
     मथुरा । लागत घटायें, उत्पादन बढायें, खेती में ऐसे संसाधन जुटायें, यह विचार शुक्रवार को वेटरनरी विवि के कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में आयोजित बाजरा महोत्सव पर केवीके प्रभारी डा0 वाई0के0 शर्मा ने व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की अध्यक्ष्ता में वर्ष 2023 मोटे अनाज के रुप में मनाया जा रहा है, इसका देश समर्थन कर रहे हैं, उन्होने बाजरा, ज्वार, रागी, कगुनी, कोेदों, सावां आदि मोटे अनाज वाली फसलों के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित किया ।
      उन्होंने बीपी, शुगर, मोटापा सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों के नियत्रंण में मोटे अनाजों की अहम भूमिका बताई, कोरटेवा एग्री साइंस सीडस कंपनी के रीजनल एग्रोनोमिस्ट डा0 प्रवीन कुमार सिंह राजपूत ने पायनियर कंपनी के नये हाइब्रिड उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, बाजरा की 86एम 90 एवं 86 एम 94 की विशेषताएं किसानों को समझाई, डा0 बृजमोहन ने पूरे विश्व में हो रही मोटे अनाज की खेती का परिदृश्य किसानों को समझाया, डा0 रविन्द्र कुमार राजपूत ने मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी, पायनियर के क्षेत्रीय अधिकारी जोगेेन्द्र सिंह ने किसानों को मोटे अनाजों एवं बाजरा के बारे में विस्तृत जानकारी दी, डा0 एनआर राजपूत ने बाजरा की खेती की सस्य क्रियाओं के बारे में बताया, महोत्सव की अध्यक्षता डा0 वाईके शर्मा ने तथा संचालन डा0 जोगेन्द्र सिंह ने किया । 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372274
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.