मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचा हत्यारोपी, बहन के प्रेमी की कर दी थी हत्या

मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचा हत्यारोपी, बहन के प्रेमी की कर दी थी हत्या 
-युवक की हत्या के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था फोटो 
  मथुरा । थाना नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल स्थिति में गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से दो अवैध तमंचा, सात जिन्दा कारतूस, चार खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया ।


   थाना नौहझील पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना नौहझील पर दर्ज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को यमुना एक्सप्रेस के किमी 69.5 के अंडरपास के नीचे से अभियुक्त भोला उर्फ हर्ष पुत्र जोगेन्द्र उर्फ ज्ञानी निवासी सुहागपुर थाना नौहझील मथुरा उम्र 22 वर्ष को मुढ़भेड के दौराऩ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है, अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नौहझील भेजा गया एवं अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौहझील में पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । 


  अभियुक्त भोला उर्फ हर्ष द्वारा तीन मार्च को गांव सुहागपुर में अपनी बहन के प्रेमी की दिनदहाड़े तमंचे से हत्या कर दी गयी थी, फेसबुक व इंस्टाग्राम स्टेटस पर अवैध तमंचों को हाथ मे लेकर फोटो अपलोड किये थे, पुलिस के मुताबिक सात मार्च को पुनः गांव में तमंचा लहराकर अभियुक्त निकला और गांव में धमकी देकर भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किया, कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना नौहझील, एसआई विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस सेल, वरिष्ठ एसआई संजय कुमार, एसआई रोहित तेवतिया, एसआई अशेष कुमार, एसआई रजत गर्ग, एसआई विदित कुमार, एसआई शिवम् कुमार थाना नौहझील आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1702985
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.