महिला दिवस : ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला शक्ति का सम्मान

महिला दिवस : ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला शक्ति का सम्मान
   मथुरा । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र पर सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, कला, सुरक्षा, अध्यात्म, खेल, मीडिया और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया ।


   इस अवसर पर सेवा केंद्र त्याग राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण की भी सशक्त धुरी है, जब नारी अपने भीतर निहित आध्यात्मिक शक्तियों को पहचानती है, तब वह परिवार और समाज दोनों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है, उन्होंने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए आध्यात्मिक अनुभूति भी कराई।


  कार्यक्रम में कथा वाचक एवं भजन गायिका मोहिनी कृष्ण दासी, बलदेव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ0 अनीता सिकरवार, मीडिया जगत से सीमा शर्मा, चित्रकार खुशबू उपाध्याय, रिफाइनरी सीआईएसएफ के कमांडेंट की धर्मपत्नी दीपशिखा भारती, स्वास्थ्य क्षेत्र से डॉ0 करुणा, डॉ0 रश्मि, डॉ0 रूपा गोपाल, मथुरा रिफाइनरी की चीफ मैनेजर दीप्ति गोयल, वंदना खरबंदा, तलवारबाज कामिनी शर्मा, कथक नृत्यांगना मानसी राजपूत को सम्मानित किया गया ।
  इसी श्रृंखला में शिक्षा जगत से प्रो0 डॉ0 सी0एम0 देवी, डॉ0 गीतिका, प्राचार्य शिखा, अलका, लवली पटेल, नीतू गोस्वामी के अलावा समाजसेवी डॉ0 विनीता गुप्ता, डॉ0 मधुबाला गर्ग, सविता चतुर्वेदी तथा खिलाड़ी वर्षा गौतम सहित अनेक महिलाओं को स्मृति चिह्न एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन वीके कविता ने किया, आलोक कुमार, वीके मनोज कुमार, बीके बहन पूजा, अंजलि, प्रेरणा, दिया, तनु, रिया, मनु, गीता सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1487126
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.