फाइनेंशियल लिट्रेसी पर वर्कशॉप सम्पन्न, दी गई विभिन्न जानकारियां
फाइनेंशियल लिट्रेसी पर वर्कशॉप सम्पन्न, दी गई विभिन्न जानकारियां
मथुरा । किशोरी रमण कॉलेज की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन कौंसिल और इंनवेस्को म्यूचुअल फंड के संयुक्त तत्वावधान में फाइनेंशियल लिट्रेसी विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, इस वर्कशॉप का शुभारंभ प्रो0 अनिल सक्सैना द्वारा उपस्थित अतिथियों के परिचय के साथ कराया गया, इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ0 प्रवीण ओझा ने इस वर्कशाप के उद्देश्यों से सभी विद्यार्थियों और श्रोताओं को अवगत कराया ।
.jpg)
इस वर्कशॉप की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप के लिए पूंजी जुटाने और उसके लिए वित्तीय प्रबंधन करने के विषय में विस्तार से विद्यार्थियों को अवगत कराया और कहा कि वह इनोवेशन्स और स्टार्टअप्स के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निर्धारित करें, साथ ही उन्होंने वित्तीय प्रबंधन हेतु विद्यार्थियों को बचत योजनाओं और इन्वेस्टमेंट की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
.jpg)
इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में कम्पनी सेक्रेटरी बसंत कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को अत्यंत रोचक तरीके से वित्तीय प्रबंधन और सुव्यवस्थित इन्वेस्टमेंट की जानकारी प्रदान की, उन्होंने सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया, विद्यार्थियों ने बड़ी गंभीरता से उनके द्वारा दी गई सलाह और जानकारी के प्रति रुचि दिखाई तथा अनेक जिज्ञासाओं का समाधान भी उन्होंने मुख्य वक्ता बसंत कुमार के माध्यम से किया, विशिष्ठ अतिथि प्रो0 विनोद खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया, लगभग 75 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया ।
इस वर्कशाप का संचालन इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ. प्रवीण ओझा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय की डॉ. वीरांगना सिंह द्वारा किया गया, प्रो. दिव्या द्विवेदी, डॉ. पंकज शर्मा, प्रो. सुलेखा जादौन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. शिव कुमार मौर्य, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. अभिनव अरूण, डॉ. अमित चौरसिया, डॉ. नरेन्द्र सिंह, प्रो. चिंतामणि, डॉ0 विजय आनंद, डॉ. विजय नारायण, प्रो. राजेश अग्रवाल आदि प्राध्यापकों की भूमिका व उपस्थिति सराहनीय रही।







.jpeg)









