वर्टिकल व्यवस्था सही प्रकार लागू नही होने पर एमडी नाराज
वर्टिकल व्यवस्था सही प्रकार लागू नही होने पर एमडी नाराज
-दक्षिणांचल एमडी ने ली कैंट कार्यालय में बिजनेस प्लान की समीक्षा, दिये निर्देश
मथुरा । कैंट बिजलीघर पर बाहर रखे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर के बारे में अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नही देने एवं वर्टिकल व्यवस्था सही प्रकार लागू नही होने पर दक्षिणांचल एमडी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है व जांच के आदेश भी दिए हैं, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नीतीश कुमार आईएएस ने अधीनस्थ अफसरों के साथ कैंट बिजलीघर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा ।
निरीक्षण के दौरान कैंट बिजलीघर पर रखे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जांच के आदेश दिए गए, यहां पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों को भी देखा, दो बिजलीघर पर एक एसएसओ होने पर नाराज हुए, आदेश के बाद भी टीजी टू की तैनाती नहीं की गई, वर्टिकल व्यवस्था सही प्रकार लागू न होने पर भी नाराज हुए, बिजनेस प्लान के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, एक-एक कार्यालय को चेक किया गया तो कुछ जगह जर्जर स्थिति मिली, इसे सही करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए ।
दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक ने बिजलीघर पर शिकायत दर्ज कराने पर भी नाराजगी जाहिर की, उन्होंने कहा कि शिकायत हेल्प डेस्क एवं 1912 पर होनी चाहिए, गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलनी चाहिए, किसी स्तर पर कोई भी लापरवाही न बरते अन्यथा कार्यवाही होगी, इस मौके पर डायरेक्टर अजय कुमार अग्रवाल, एसई सिविल किशोर, एसई भंडार मंडल दीपांशु सहाय, एक्सईएन वर्कशॉप सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे, समीक्षा बैठक में चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग, एसई मुदित तिवारी, एसई एसपी पांडेय, एसई एसके सनोरिया आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









