द्वारकाधीश मंदिर में होगा कांकरोली नरेश का नागरिक अभिनंदन
द्वारकाधीश मंदिर में होगा कांकरोली नरेश का नागरिक अभिनंदन
-धार्मिक कार्यक्रम और ब्रज के संतों का समागम रहेगा आकर्षण का केन्द्र
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की तृतीय पीठ के पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश डॉ0 वागीश कुमार महाराज का षष्ठी पूर्ति महोत्सव नगर के प्रसिद्ध ठा0 द्वारकाधीश मंदिर में षष्ठीपूर्ति महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 13 से 15 तक मनाया जा रहा है, मंगलवार को महोत्सव के निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया ।
.jpg)
उत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम के सह संयोजक राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 मार्च को पांचजन्य प्रेक्षागृह डैंपियर नगर में आयोजित होने वालाब्रज के प्रमुख संत महंतों के समागम और कांकरौली नरेश के अभिवादन एवं सम्मान समारोह होगा, बताया कि 13 मार्च को प्रातः सवा आठ बजे ठाकुर जी का सोने के पालने में श्नंद महोत्सव, कुंनवारा सुबह 10 बजे एवं फूलडोल का मनोरथ शाम 6 से सात बजे तक आयोजित किया जाएगा और 14 मार्च को राजभोग दर्शन के समय में हटरी के विशेष दर्शन प्रातः 10 बजे से 11 बजे होंगे ।
.jpg)
इस दिन अपराह्न 3.30 बजे डेम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाराज श्री का नागरिक अभिनंदन एवं उनके वचनामृत, सायंकाल मंदिर परिसर में भव्य दीपदान होगा, इस अवसर पर ब्रज मंडल के प्रमुख संतों के साथ-साथ कई दिग्गज विभूतियां राजनैतिक क्षेत्र, न्याय पालिका, प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी भी भाग लेंगी, 15 मार्च को प्रातः काल यमुना जी का भव्य चुनरी मनोरथ राजाघाट पर प्रात आठ से 11 बजे तक, अपराह्न 3 बजे ठाकुर द्वारकाधीश महाराज को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे जिसके दर्शन आम जनमानस के लिए उपलब्ध रहेंगे ।






.jpeg)









