प्रोजेक्ट लाडो" के तहत जरूरतमंद बेटी का किया कन्यादान
"प्रोजेक्ट लाडो" के तहत जरूरतमंद बेटी का किया कन्यादान
मथुरा। स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने एक बार फिर अपने प्रोजेक्ट लाडो के अंतर्गत एक जरूरतमंद बेटी को उसकी शादी में कन्यादान के रूप में आवश्यक वस्तुए भेंट करके सहयोग किया, संस्था के संस्थापक पीयूष बंसल ने बताया कि गुंजन के पिता नहीं थे उसका माता व एक छोटा भाई था, समाज की हर बहन-बेटी को सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन की नई शुरुआत मिले, इसी उद्देश्य से संस्था के सदस्यों ने कन्या दान में आवश्यक वस्तुए भेंट की ।
संस्था के सदस्य भारत अग्रवाल व अध्यक्षा एवं दिशा फैशन इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती शिखा बंसल ने टीम के साथ विवाह हेतु आवश्यक वस्तुएँ दावत के लिए राशन का सामान, दोना-पत्तल, ड्रेसिंग टेबल, कूलर, चार कुर्सियाँ, एक टेबल, सिलाई मशीन, पायल, बिछुए, मिक्सी, कुकर, पंखा, पांच बर्तन, स्टील की टंकी, गैस स्टोव, प्रेस, श्रृंगार का सामान, साड़ियाँ, लड़के के कपड़े, बेडशीट, कंबल, इलेक्ट्रॉनिक केटल तथा अन्य उपयोगी वस्तुएँ एवं नकद राशि भेंट की, वरिष्ठ सदस्या अंकिता शर्मा ने बताया कि इस लाडो के कन्यादान सेवा कार्य में रजनी अग्रवाल, मीनल, नेहा मित्तल, अंजली, कृतिका, सोनिया, अनिल, भोला सिंह, अभिलाष, रविकांत, हरिओम, अंशुल, राजेश, पवन आदि का विशेष सहयोग रहा, उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।







.jpeg)









