डीएम सीपी सिंह ने ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गोशाला में की सेवा
डीएम सीपी सिंह ने ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गोशाला में की सेवा
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने श्री राम नवमी के पावन अवसर पर राल स्थित ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने विधि-विधान एवं मंत्रों उच्चारण के साथ गौ-पूजन किया, उन्होंने ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गो आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों को गुड एवं हरा चारा खिलाया और गौशाला परिसर में स्थित गौधाम गुरुकुल (स्कूल) के बच्चों को श्री राम नवमी के पावन अवसर पर मिष्ठान का वितरण किया, साथ ही गौधाम गुरुकुल (स्कूल) के कक्षों का जायजा लिया तथा बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न शिल्प, हस्तकला का अवलोकन किया ।

उन्होंने बच्चों से पढ़ाई एवं भोजन के बारे में भी जानकारी ली, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा ने गौशाला में श्रमदान (साफ-सफाई) किया, उन्होंने स्वयं झाडू लगाई तथा परिसर में गंदगी को साफ किया, डीएम सीपी सिंह ने अवगत कराया है कि ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गो-आश्रय स्थल में लगभग 8600 गौवंश संरक्षित है, उक्त गौशाला 136 एकड़ में बनी हुई है, जिसमें गौवंशों हेतु 27 शेड उपलब्ध है, जिलाधिकारी ने गौ उत्पाद केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें गोबर व गौमूत्र से बने साबुन, फेसवॉश, दीपक, फिनायल, घी, धूप बत्ती आदि का अवलोकन किया ।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि उक्त उत्पादों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करे तथा उत्पादों व केंद्र पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बनाई जाए, उन्होंने गो आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थलों पर गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे एवं स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, उक्त कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, उन्होंने पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के निर्देश दिये ।







.jpeg)









