भाजपाइयों ने मनाया प्रदेश सरकार के 9वें साल का जश्न

भाजपाइयों ने मनाया प्रदेश सरकार के 9वें साल का जश्न
  फरह । उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन एवं विकास के नौ वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया और स्टाल लगाई गई और सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया, विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई । 
  कार्यक्रम में श्रम, पशुपालन, शिक्षा, पंचायतीराज एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई, खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर ही नहीं बन रही अपितु वे दूसरों को भी रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, ब्लॉक प्रमुख नीति सिंह ने सरकार की योजनाओं की सराहना की और लोगों से लाभ उठाने का आह्वान किया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह, एडीओ पंचायत थान सिंह आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1547215
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.