उद्देश्य हासिल करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी-एसपी
उद्देश्य हासिल करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी-एसपी
मथुरा । किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के एक दिवसीय चतुर्थ कैंप के अवसर पर पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 प्रवीण अग्रवाल ने की, मुख्य अतिथि एसपी (सुरक्षा) राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों 1930, 1090 एवं 112 की जानकारी के साथ साइबर क्राइम, ट्रैफिक रूल्स, मिशन शक्ति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपने उद्देश्य हासिल करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी, हम अपने जीवन में लालच और डर पैदा न करें यह साइबर क्राइम को बढ़ावा देता है और फ्री में कुछ भी नहीं मिलता है, छात्राओं के लिए कहा कि जब आप सभी जानकारियों से अवगत होंगी तो आपका आत्मबल स्वतरू बहुत ऊंचा होगा जो आपको जीवन की हर परिस्थिति मे सफलता दिलाएगा ।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक ने किया तथा कार्यक्रम की व्यवस्था राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन अग्रवाल ने संभाली, महाविद्यालय की छात्रा लेफ्टिनेंट दामिनी कुशवाहा ने एनडीए परीक्षा ऑल इंडिया में चौथी रैंक लाकर लेफ्टिनेंट बनी है, को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के आखिर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों यूनिटों के स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्र वितरित किए गए, प्रो0 राजेश अग्रवाल, प्रोफेसर चिंतामणि देवी, डॉ राजेश सारस्वत, डॉ0 रामदत्त मिश्रा, डॉ0 अजय उपाध्याय, हीरालाल शर्मा, प्रवेश शर्मा, आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।







.jpeg)









