टैक्सी चालकों ने वन टाइम टैक्स के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

टैक्सी चालकों ने वन टाइम टैक्स के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन
   वृंदावन । मथुरा वृन्दावन टैक्सी एण्ड ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले टैक्सी चालकों ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक वाहनों पर लागू किए गए वन टाइम टैक्स (ओटीटी) के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने से पूर्व बैठक की, चालकों का कहना है कि 5 फरवरी से 7500 किलोग्राम श्रेणी के व्यावसायिक वाहनों पर लागू इस टैक्स से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है।
  ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश चालक अपने परिवार का पालन-पोषण इन्हीं वाहनों से करते हैं लेकिन बढ़े हुए कर के कारण वाहन संचालन आर्थिक रूप से कठिन हो गया है, चालकों ने कहा कि वर्तमान स्थिति में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और वे आर्थिक दबाव में जीने को मजबूर हैं, एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि न्यायहित में इस वन टाइम टैक्स को तुरंत वापस लिया जाए ताकि वे अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें, श्याम, साहब सिंह, गुड्डू, होशियार सिंह, महेंद्र, दिनेश, रमेश, भूपेंद्र, राहुल, अजीत, लालमन सिंह, लखन, वीरेंद्र, महावीर, धर्मसिंह, अनिल, आशीष, कल्लू, आदि के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1565406
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.