मथुरा में बिना पंजीकरण चल रहे थे जिम, हुई छापेमारी, आधा दर्जन जिम सीज

मथुरा में बिना पंजीकरण चल रहे थे जिम, हुई छापेमारी, आधा दर्जन जिम सीज
   मथुरा । जनपद में बिना पंजीकरण और बिना प्रशिक्षित ट्रेनर के संचालित हो रहे फिटनेस जिमों के खिलाफ बुधवार को खेल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की, सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर चलाए गए अभियान में खेल विभाग की टीम ने करीब आधा दर्जन जिमों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया, साथ ही जिम संचालकों को कमियों के चलते नोटिस जारी कर आवश्यक पात्रताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 
  जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने जिमों की व्यवस्थाओं, पंजीकरण और प्रशिक्षित ट्रेनरों की उपलब्धता की जांच की, जांच में अधिकांश जिम बिना मानक पूरे किए संचालित होते पाए गए जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया, एआईआर वॉरियर जिम बीएससी कॉलेज रोड के संचालक लेखराज एवं गौरव ठाकुर, ए टू जेड पावर लिफ्टिंग अकैडमी महोली के संचालक पावेंद्र चौधरी, एक्सटर्नल फिटनेस शंकरपुरी के संचालक विनोद कुमार शर्मा, विभोर फिटनेस जिम नरहौली रोड के संचालक जगदीश कुमार, वी फिटनेस क्लब बालाजीपुरम के संचालक बीके गौतम तथा यूनिसेक्स जिम बालाजीपुरम की संचालक शीला गौतम के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई ।    
   विभागीय अधिकारियों ने जनपद के सभी जिम संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण और प्रशिक्षित ट्रेनर की व्यवस्था सुनिश्चित करें, वहीं निर्धारित समय में मानक पूरे नही किये जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है, खेल विभाग के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अवैध रूप से संचालित जिमों पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित व मानक अनुरूप फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1850779
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.