राजकीय बाल गृह से गायब 5 बालिकाओं की होगी जांच

राजकीय बाल गृह से गायब 5 बालिकाओं की होगी जांच
   मथुरा । राजकीय बाल गृह (बालिका), वृन्दावन से 26 जनवरी 2026 की रात्रि में 5 बालिका गायब हो गईं थीं जिनके पलायन की घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को जांच अधिकारी नामित किया गया है । 
   अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग नन्द प्रकाश मौर्य ने आमजन को सूचित किया है कि किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक दल एवं किसी संस्था आदि को उक्त घटना के संबंध में जानकारी हो तो वह अपने लिखित, मौखिक अभिकथन एवं अभिलेखीय साक्ष्य (यदि कोई हो तो) अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में 20 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे के मध्य प्रस्तुत कर सकते हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1638930
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.