दबंगों ने पंचरवाले के साथ की मारपीट, ऊपर से निकाल ले गये मोटरसाइकिल
दबंगों ने पंचरवाले के साथ की मारपीट, ऊपर से निकाल ले गये मोटरसाइकिल
मथुरा । अंकित पुत्र जगवरी निवासी गांव पडरारी राया, रविनद्र निवासी गांव हुलू थाना राया, मनीष निवासी राया, तरूण निवासी बरेली, चिराग निवासी गांव सारस थाना राया के खिलाफ असलम खान विवासी पढानपडा राया ने थाना जमुनापार पर तहरीर दी है, असलम खान ने तहरीर में कहा है कि वृन्दावन कट यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड पर टायर पंचर की दुकान संचालित करता हूं तथा मेरे साथ अमन पुत्र समीक निवासी राधे श्याम कलोनी थाना गोविन्द नगर मथुरा दुकान पर कार्य करता है ।
पीड़ित ने बताया कि 11 अप्रैल को रात्रि करीब 2:30 बजे पर कुछ व्यक्ति मेरी दुकान पर आये तथा मेरी दुकान पर लिखे मेरे मोबाइल नंबर पर फोन आया कि हमारी स्कर्पियो गाड़ी में मांट रोड पर सरदारगढ़ के पास पंचर हो गया है जिस पर फोन करने वाले व्यक्ति को बताया कि अभी वह घर पर आ गया है तथा दुकान पर कर्मचारी मौजूद है आप चाहें तो अपनी गाड़ी दुकान पर लाकर पंचर लगवा सकते हैं जिसके पश्चात सभी लोग दुकान पर गए तथा वंहा मौजूद अमन से मांट रोड पर पंचर बनाने का दवाव बनाने लगे और चिराग पुत्र राजेंद्र निवासी सारस थाना राया मथुरा के कहने पर उस के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी ।
उसने गाली देने का विरोध किया तो उसके साथ लात घूंसों से मारपीट करने लगे जिससे कर्मचारी के काफी गंभीर चोटें आयी हैं यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है जो घटना के वीडियो से उन लोगों की पहचान अंकित पुत्र जगवीर निवासी ग्राम पड़रारी थाना राया मथुरा, रावेन्द्र पुत्र नामालूम निवासी हुलू थाना राया, मनीष पुत्र भूरा निवासी थना थाना राया, मधुरा तथा तरुण पुत्र नामालूम निवासी बरेली व चिराग पुत्र राजेंद्र निवासी सारस थाना राया मथुरा के रूप में हुई है, कारीगर को जाते समय धमकी दी और कहा पुलिस को सुचना दी तो तुझको जान से मार देंगे, वीडियो में दबंग पंचर वाले के साथ लात घूसों से मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बेरहमी से उसे सड़क पर अधमरा छोड़ उसके ऊपर से बाइक निकाल ले जाते हैं ।







.jpeg)









