डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर किया गया नमन
डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर किया गया नमन
मथुरा । भारत रत्न बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति पंजीकृत द्वारा बाढपुरा में बाबासाहेब अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया, आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला, उनकी अद्वितीय योग्यता के बारे में बताया ।
उन्होंने आह्वान किया कि भारत के संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है, वर्तमान में अभिव्यक्ति की आजादी समाप्त हो रही है संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र नहीं रही हैं असमानता एवं सामाजिक अन्याय तेजी से बढ़ रहा है, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, इस दौरान राकेश अग्रवाल महिला, निर्मल शर्मा, राजेश तिवारी, देवेंद्र सैनी एडवोकेट, पूजा वर्मा, गोविंद सैनी, बैकुंठी, गंगा माहोर, ध्रुव भारतीय, निक्की, आशीष सैनी, प्रशांत सैनी, प्रेमवती, लक्ष्मी देवी, सुनील सैनी, तेजस, शानवी,आध्या, अर्जुन माहोर, योगेश कुमार सैनी आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









