अवैध ट्रक पार्किंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 222 वाहनों के चालान

अवैध ट्रक पार्किंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 222 वाहनों के चालान
-मथुरा के बरारी क्षेत्र में सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 222 वाहनों के चालान किए गए।
   मथुरा । रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी इलाके में सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों व अन्य भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की, एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और रिफाइनरी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए, अधिकारियों के अनुसार बरारी क्षेत्र में लंबे समय से सर्विस रोड पर ट्रकों की अवैध पार्किंग की शिकायतें मिल रही थीं, सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रकों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और कई बार हादसों की स्थिति भी बन रही थी। 
  जिला प्रशासन की सयुंक्त टीम ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, अभियान के दौरान सर्विस रोड के दोनों तरफ खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों की जांच की गई जिन वाहनों को अवैध रूप से पार्क किया गया था, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, कुल 222 वाहनों के चालान किए गए, साथ ही कई वाहनों को मौके से हटवाकर सर्विस रोड को खाली कराया गया ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके, अधिकारियों ने वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को सख्त चेतावनी भी दी, कहा कि अगर आगे भी कोई वाहन सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़ा मिला तो उसके खिलाफ चालान के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी ।
  प्रशासन का कहना है कि हाईवे के आसपास सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, कई बार अचानक सड़क पर खड़े ट्रकों की वजह से छोटे वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे भी हो चुके हैं इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे, इस संयुक्त अभियान में एआरटीओ सतेंद्र सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार, रिफाइनरी थाना से एसआई प्रेम पाल यादव, महुवन प्लाजा मैनेजर ओकिल शर्मा, घटना प्रबंधक दीपक खटाना तथा हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1643767
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.