सड़कों पर स्टंटबाजी से आएदिन हो रहीं हैं दुर्घटना, रोकथाम की मांग

सड़कों पर स्टंटबाजी से आएदिन हो रहीं हैं दुर्घटना, रोकथाम की मांग
-बृज यातायात एवं जनजागरूकता समिति ने सीएम को लिखा पत्र, अभियान चलाने की मांग
  मथुरा । बृज यातायात एवं जनजागरूकता समिति ने उत्तर प्रदेश में थार, हाईप्रोफाइल लक्ज़री कारों में शुमार थार, स्कॉर्पियो आदि वाहनों से रईसजादों द्वारा स्टंटबाजी जैसी खतरनाक हरकतों की बजह से होने बाली दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए इस स्टंटबाजी के करतबों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है ।  


   समिति के संस्थापक विनोद दीक्षित ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि उनकी समिति विगत 15 वर्षों से प्रदेश में यातायात जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, मथुरा सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में युवाओं के मध्य सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक कार स्टंट करने की प्रवृत्ति अत्यंत तेजी से बढ़ती जा रही है जिसमें विशेष रूप से Mahindra Thar तथा Mahindra Scorpio जैसी गाड़ियों का उपयोग कर खुलेआम स्टंट किए जा रहे हैं जिससे आमजन के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है, पत्र में आगे लिखा है कि प्रतिदिन इस प्रकार के स्टंट के कारण निर्दोष आम नागरिक सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, अनेक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर स्थायी रूप से विकलांग हो चुके हैं ।
  यह स्थिति न केवल जनसुरक्षा के लिए बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बनती जा रही है, दुर्भाग्यवश इस समस्या के समाधान हेतु अभी तक प्रदेश स्तर पर कोई व्यापक एवं सख्त अभियान प्रभावी रूप से संचालित नहीं किया गया है जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, उन्होंने मांग की है कि प्रदेश भर में “एंटी-स्टंट अभियान” चलाया जाए, सड़कों पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध जुर्माना, वाहन जब्ती, लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए,
पुलिस एवं यातायात विभाग को विशेष निर्देश जारी किए जाएं, सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो बनाकर प्रचार करने वालों पर भी निगरानी एवं कार्रवाई की जाए, युवाओं में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके जिससे ऐसी खतरनाक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके ।    

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1662714
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.