पुलिस ने दबोचे 25 हजार के दो इनामियां साइबर ठग

पुलिस ने दबोचे 25 हजार के दो इनामियां साइबर ठग 
-थाना शेरगढ पर दर्ज साइबर ठगी के आरोप में दोनों चल रहे थे फरार
  मथुरा । थाना शेरगढ पुलिस ने साइबर ठगी के अभियोग में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामियां अभियुक्तों गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है, क्षेत्र में साइबर ठगों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है, पुलिस की सूची में 26 साइबर ठग फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे, गिरफतारी नहीं होने पर एसएसपी ने इनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था ।
    शनिवार को थाना शेरगढ पुलिस ने सुबह करीब सवा ग्यारह बजे मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ पर पंजीकृत बीएनएस की धारा 111(1), 318(4), 336(3), 338, 340(2)  एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट थाना शेरगढ में वांछित इरसाद पुत्र सोकत निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ़ व आमिन पुत्र बिल्लोरी उर्फ नसरु निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ को गंजावास तिराहे ग्राम विशम्भरा से गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर हैं, जो भोले भाले लोगों को बहला फुसला कर उनके साथ साइबर ठगी करते हैं, इनके कब्जे से एक चाकू, चार आधार कार्ड की छाया प्रति, दो सिम कार्ड, दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, एसआई महावीर सिंह, एसआई सतेन्द्र सिंह थाना शेरगढ आदि शामिल थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1681647
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.