विद्युत विभाग के अवर अभियंता निलंबित, लापरवाही का आरोप

विद्युत विभाग के अवर अभियंता निलंबित, लापरवाही का आरोप
   मथुरा । विद्युत विभाग ने कोसीकला में ठीक से कार्य नहीं करने के आरोप में एक अवर अभियंता को निलंबित किया है, उन पर कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप लगाए गए हैं, अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट के अनुसार 33/11 के. वी. उपकेंद्र कोसी टाउन में तैनात आमोद आनंद ने अपने क्षेत्र के बिजली ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में भारी कोताही बरती जिसमें मुख्य रूप से उचित क्षमता के फ्यूज न लगाना और लोड बैलेंसिंग न करना शामिल रहा। 
  इसी लापरवाही के चलते अप्रैल माह में लाइफ लाइन हॉस्पिटल और नगर पालिका क्षेत्र के ट्रांसफार्मर बार-बार क्षतिग्रस्त हुए जिससे विभाग को भारी आर्थिक क्षति पहुंची, जांच में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियमों का उल्लंघन करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है, निलंबन आदेश के साथ ही उन्हें विद्युत वितरण खंड कोसी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, विभाग की इस सख्त कार्रवाई ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अन्य कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1683244
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.