दिनदहाड़े महिला से हुई लूट, कुंडल छीन कर भागे बदमाश

दिनदहाड़े महिला से हुई लूट, कुंडल छीन कर भागे बदमाश
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, मंत्री प्रतिनिधि ने लिया घटना का संज्ञान 
   मथुरा । शहर कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, बुधवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की वारदात सामने आई जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई, जानकारी के अनुसार आर्य समाज के प्रधान व चिकित्सक डॉ0 प्रकाश आर्य की वृद्ध माता जी बाजार से घरेलू सामान लेकर पैदल आर्य नगर स्थित अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान घर के समीप पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिए ।
  छीना-झपटी के दौरान वृद्ध महिला सड़क पर गिर गई जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा, शोर गुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आग गये और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, पुलिस के अनुसार फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं ।
    वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गश्त बढ़ाने की मांग कीज़ दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में आक्रोश व्याप्त है, लोगों का कहना है कि व्यस्त क्षेत्रों में भी अब बुजुर्ग महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1691858
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.