सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाएं-सत्येंद्र कुमार बारी
सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाएं-सत्येंद्र कुमार बारी
-राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने गांवों में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी उर्फ बीनू ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभांवित किया जा रहा है, समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को जागरूक करना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाएं गरीब, किसान, महिला एवं वंचित वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा ऑन द स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
श्री बारी ने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसी भी नागरिक को यह महसूस नही हो कि उसकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है, कहा कि आयोग द्वारा निरंतर रूप से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, चौपालों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, उन्होंने ग्रामसभा आशापुरी महोली रोड थाना कृष्णा नगर तथा ग्रामसभा रामपुर थाना मगोर्रा में जन चौपाल ली तथा ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान किया ।







.jpeg)









