प्रधानमंत्री की अपील के बाद सराफा कारोबार पर संकट, हलचल
प्रधानमंत्री की अपील के बाद सराफा कारोबार पर संकट, हलचल
मथुरा । एक साल तक आमजन से सोना नही खरीदने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जहां सर्राफा बाजार में हलचल है, वहीं कारीगार और कर्मचारियों को अपनी रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है, कारोबारियों की मानें तो इस तरह की अपील से सर्राफा बाजार में अनिश्चितता का माहौल उत्पन्न हो गया है, कारोबारियों ने जीएसटी और इनकम टैक्स में छूट की मांग की है, ताकि वे कारोबार के खर्चों को मेंटेन कर सकें ।
बताते चलें युद्ध उत्पन्न हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवाह, शादी व विशेष अवसरों के साथ-साथ अन्य उपयोग के लिए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है, प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद बलदेव के सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गयी है, ज्वेलर्स का मानना है कि इस अपील से ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आएगी, जिससे उनके व्यवसाय पर गहरा नकारात्मक असर पड़ेगा ।
स्वर्णकार समाज संगठन बलदेव के अध्यक्ष मुकेश सोनी, दिलीप सोनी, बबलू सोनी, दीपक सोनी, ललित सोनी, सुनील सोनी, हरिओम दादा, सुजीत वर्मा, रिंकेश्वर आदि का कहना है कि सोने चांदी की खरीद नही होने की वजह से इस कारोबार से जुड़े लाखों कारीगर और कर्मचारियों के सामने बड़ा संकट आ जाएगा, उनको काम नहीं मिलेगा, कोरोना का दर्द कारीगर और कर्मचारी पहले ही झेल चुके हैं, अब उनकी रोजी-रोटी जैसे-तैसे पटरी पर आयी थी, अब प्रधानमंत्री की इस अपील ने फिर से नया संकट उत्पन्न कर दिया है ।







.jpeg)









