एसएसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एसएसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
-थाना प्रभारी लाइन हाजिर तो चौकी इंचार्ज व दो मुख्य आरक्षी निलंबित
-एसएसपी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर की गई है सख्त कार्यवाही
  मथुरा । एसएसपी श्लोक कुमार की सख्त  कार्यवाही से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है, एसएसपी ने सख्त तेवर दिखते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है, वहीं एसआई व दो मुख्य आरक्षियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है ।
 एसएसपी के ओर से की गई कार्यवाही में कहा गया है कि 27 मई को मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार यातायात की तैनाती सुनरख तिराहा वैरियर पर इस निर्देश के साथ लगायी गई थी ताकि परिक्रमा मार्ग पर कोई भी वाहन तथा ई रिक्शा नही जा सके, एशियन बिल्डिंग की तरफ अधिक संख्या में ई रिक्शा तथा वाहनों को बिना अनुमति के मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार द्वारा आने दिया गया जिससे परिक्रमा मार्ग पर काफी अव्यवस्था उत्पन्न हो गयी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया गया है । 
  वहीं दूसरी कार्यवाही थाना हाइवे क्षेत्र के ग्राम महोली में घटित फायरिंग की घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार को लाइन हाजिर कर निरीक्षक प्रशान्त कपिल को प्रभारी निरीक्षक थाना हाइवे नियुक्त किया है तथा थाना हाइवे की चौकी औधोगिक क्षेत्र, पन्ना पोखर पर नियुक्त उपनिरीक्षक संदीप कुमार व आरक्षी आदर्श कुमार को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1777112
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.