बांकेबिहारी मन्दिर में भीषण गर्मी व उमस से बेहोश हुई महिला श्रद्धालु

बांकेबिहारी मन्दिर में भीषण गर्मी व उमस से बेहोश हुई महिला श्रद्धालु 
   मथुरा । वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, भीषण गर्मी और उमस के बीच दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर इतनी अधिक भीड़ है कि कई स्थानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है ।
  रविवार को मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे, भीड़ और उमस के कारण श्रद्धालु पसीने से तरबतर नजर आए, लंबे समय तक कतार में खड़े रहने और पर्याप्त हवा न मिलने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आईं, इसी बीच एक महिला श्रद्धालु भीड़ और गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, महिला के साथ आए परिजन ने ठंडा पानी पिलाया और चिकित्सकों को बुलाया, प्राथमिक उपचार के बाद महिला सामान्य हुईं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2089432
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.