सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
मथुरा । थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, वृंदावन से परिक्रमा लगाकर लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसके बाद पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मारी दी जिस से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लकी पुत्र मोहन स्वरूप निवासी मांट रोड़ राया की हादसे में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं श्याम सुंदर पुत्र प्रभात अग्रवाल निवासी रेतिया बाजार राया गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलते ही राया पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ।







.jpeg)









