महिला आयोग की अध्यक्ष ने ओपीडी से प्रसव कक्ष तक किया निरीक्षण

महिला आयोग की अध्यक्ष ने ओपीडी से प्रसव कक्ष तक किया निरीक्षण
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह के चिकित्सकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  मथुरा । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बवीता चौहान ने फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, एक्सरे सेंटर, प्रसव कक्ष और वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने चिकित्सकों को आयुष्मान कार्ड, फैमिली प्लानिंग और एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए ।
  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बवीता चौहान ने शुक्रवार को मथुरा के फरह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, सुबह 10.30 बजे केंद्र पहुंचीं डॉ0 चौहान ने ओपीडी, एक्सरे सेंटर, प्रसव कक्ष और जनरल वार्ड सहित विभिन्न विभागों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना, इस दौरान उन्होंने महिला मरीजों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।
  डॉ0 बवीता चौहान ने केंद्र पर मौजूद चिकित्सकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने फैमिली प्लानिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाने और 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया, निरीक्षण के उपरांत उन्होंने ने बताया कि उन्हें केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु मिलीं, कहा कि मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक उपलब्ध हैं और सभी को उचित परामर्श के साथ उनका उपचार किया जा रहा है, उन्होंने केंद्र अधीक्षक को हर समय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1848550
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.