कंडेक्टर चला रहा था रोडवेज बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़
कंडेक्टर चला रहा था रोडवेज बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़
-आरएम को भेजी यात्री ने वीडियो, मथुरा से कानपुर जा रही थीं बस, हुई कार्यवाही
मथुरा । मथुरा के नया बस अड्डे से कानपुर जा रही रोडवेज की बस को अचानक परिचालक चलाने लगा जिसकी आपत्ति सवारियों ने की लेकिन चालक परिचालक दोनों ने नहीं सुनी, इन रोडवेज कर्मियों ने तीन दर्जन से अधिक यात्रियों की जान की परवाह भी नहीं की, किसी यात्री ने इसकी वीडियों बनाकर आरएम आगरा को भेज दी जिससे रोडवेज बस में कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हो गई जिसपर आरएम ने एआरएम मथुरा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
एआरएम ने दोनों संविदा के चालक परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है, गत दिवस मथुरा डिपो की रोडवेज बस यूपी 78केटी 4533 मथुरा के नये बस अड्डे से कानपुर के लिए रवाना हुई, जैसे ही बस आगरा से आगे निकली तो परिचालक ने यात्रियों की टिकट बनाने के बाद चालक को उसकी सीट हटाकर बस को स्वयं चलाने लगा, इसका विरोध यात्रियों ने किया तो चालक व परिचालक दोनों ने यात्रियों की एक नहीं सुनी, इस बस में तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे ।
इसी दौरान जागरूक यात्री ने इस प्रकरण का वीडियो बनाकर आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) बीपी अग्रवाल को भेजी दिया, आरएम ने संज्ञान लेते हुए एआरएम मथुरा को दोनों चालक परिचालकों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए, एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इस बस का चालक हर्ष कुमार संविदाकर्मी और परिचालक मानवेन्द्र सिंह आउटसोर्स कर्मी मथुरा से लेकर कानपुर गए थे, परिचालक मानवेन्द्र रास्ते में बस को चलाने लगा, इसका वीडियो किसी यात्री ने बनाकर आरएम के वाट्सअप पर भेज दिया जिस पर उन्होंने वीडियो देखकर चालक परिचालक की कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उनकी संविदा समाप्त कर दी है ।







.jpeg)









