सांढ़ ने किया हमला, तालाब में गिरा युवक, हुई मौत

सांढ़ ने किया हमला, तालाब में गिरा युवक, हुई मौत
-एनडीआरएफ ने चार घंटे तक किया रेस्क्यू, अभियान के बाद निकाला शव
   मथुरा । घर से दुकान पर सामान लेने को निकले युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई, एनडीआरएफ ने अभियान चलाकर तालाब से युवक के शव को बरामद किया है, राया क्षेत्र के ही गांव थाना अमर सिंह में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, युवक घर से दुकान पर सामान लेने गया था, इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा सांड सामने आ गया, सांड से बचने के प्रयास में युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पास स्थित तालाब में जा गिरा ।
   मृतक की पहचान हरिओम (28) पुत्र रघुवर, निवासी गांव थाना अमर सिंह के रूप में हुई है, ग्रामीण चिंटू चौधरी के अनुसार, हरिओम रात में दुकान पर सामान लेने गया था, सांड से बचने के लिए वह तेजी से पीछे हटने लगा लेकिन संतुलन खोने से तालाब में गिर गया, आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, बचाव और खोज के प्रयासों के तहत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया ।
   फायर ब्रिगेड की टीम ने भी काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, इसके बाद देर रात एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, तालाब में अत्यधिक कीचड़ और गंदगी होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा, करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद एनडीआरएफ ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला, घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1891643
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.