पंजाब सरकार की फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस नीति का किया स्वागत

पंजाब सरकार की फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस नीति का किया स्वागत
   मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस 2026 के लागू किए जाने से पंजाब के 32 लाख छात्रों को मिली शिक्षा सुरक्षा पर प्रशंसा जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाइयां दी हैं, इस ऑर्डिनेंस के लागू हो जाने से निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा मनमाने तरीके से अभिभावकों से वसूले जाने वाली फीस पर शक्ति से रोक लगेगी तथा सस्ती शिक्षा का रास्ता प्रशस्त होगा ।
  उन्होंने कहा कि शिक्षा को प्राथमिकता दर्शाते हुए भगवंत मान सरकार ने यह साबित कर दिया है की आम आदमी पार्टी के एजेंडा में शिक्षा महत्व रखती है, इस ऑर्डिनेंस में शिक्षण संस्थानों के ऊपर नकेल कसने के लिए पहली गलती पर 50000 दूसरी पर एक लाख तथा तीसरी गलती पर मान्यता रद्द करने का भी प्रावधान है इसके चलते शिक्षण संस्थाएं सही मानकों के आधार पर ही फीस वसूली करेंगी, इसी के साथ-साथ फीस के नाम पर अन्य प्रकार की  गई वसूली भी फीस में ही शामिल समझी जाएगी। 
  रवि प्रकाश भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश में भाजपा योगी सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत देने के लिए वह भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की तरह निजी शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसकर शिक्षा के प्रति अपने प्राथमिक दायित्व का निर्वाह करे, ऐसा करने पर उत्तर प्रदेश के अंदर 70 से 80 लाख विद्यार्थियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनके लिए शिक्षा सुलभ हो जाएगी, निश्चित रूप से आज उत्तर प्रदेश के अंदर साधारण परिवारों के लोग अपने बच्चों की बड़ी-बड़ी फीस भरने की स्थिति में नहीं है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925852
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.