छाता क्षेत्र में विजलेंस ने की कार्यवाही, पकड़ी बिजली चोरी, मचा हडकंप

छाता क्षेत्र में विजलेंस ने की कार्यवाही, पकड़ी बिजली चोरी, मचा हडकंप
-होटल, ढाबा, आरओ प्लांट, आटा चक्की में पकड़ी चोरी, लाखों का जुर्माना सम्भावित
  मथुरा । विद्युत प्रवर्तन दल ने होटल, ढाबा, आरओ प्लांट, आटा चक्की एवं घरेलू कनेक्शन में चोरी पकड़ी, विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, इन पर लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है, विद्युत प्रवर्तन दल ने विभागीय टीम के साथ अभियान चलाया, छाता के दौताना गांव में बिना कनेक्शन के आरओ प्लांट चलते पकड़ा, केबल में कट लगाकर घरेलू कनेक्शन में चोरी पकड़ी, लोड करीब 14 किलोवाट का मिला है ।
    बरसाना के सहार मैन रोड पर आटा चक्की में चोरी पकड़ी, अतिरिक्त केबल डालकर चोरी की जा रही थी, इसके अलावा ढाबा, आटा चक्की एवं होटल में भी बिजली चोरी पकड़ी, कोसी के फूलगढ़ी में बिना संयोजन के दो खेतों में मोटर चलते पकड़ी, 10-10 एचपी की मोटर लगी थी, टीम ने वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की, कार्रवाई से मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार, एसडीओ बरसाना राहुल चौरसिया, जेई किशन कुमार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह, कपिल, जागेश्वर आरक्षी अंकुर के अलावा जेई सूर्य प्रकाश वर्मा आदि अभियंता एवं कर्मचारी मौजूद थे, टीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1929138
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.