नितिन विहार व ब्रह्मपुरी कॉलोनीवासियों ने की सड़क निर्माण की मांग

नितिन विहार व ब्रह्मपुरी कॉलोनीवासियों ने की सड़क निर्माण की मांग
-मंगलवार को डीएम और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत
   मथुरा । मंगलवार को नितिन विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी के लोगों ने सड़क निर्माण व जल निकासी की मांग को लेकर डीएम व नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, गिरधरपुर स्थित वार्ड संख्या 3 की नितिन विहार एवं ब्रह्मपुरी कॉलोनी के निवासियों ने डीएम चंद्रप्रकाश सिंह एवं नगर आयुक्त ओजस्वी सिंह को ज्ञापन सौंपकर मुख्य सड़क पर पिछले लगभग एक वर्ष से बने स्थायी जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या से अवगत कराया ।


  क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य सड़क पर बिना बारिश के भी घुटनों तक पानी भरा रहता है जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लगातार जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है, बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने को बाध्य होंगे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1933264
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.