धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्र आंदोलन की जीत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्र आंदोलन की जीत
  मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दिए गए इस्तीफा को जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के साथ पूरे देश में फैले छात्रों के इस आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताया है, भाजपा में इस्तीफे नहीं होते थे लेकिन अब इस इस्तीफे ने भाजपा की आइडियल नीति को घायल करके इस्तीफे की नई परंपरा प्रारंभ कर दिया है ।
 उन्होंने कहा कि 6 जून से भयंकर गर्मी और भारी बारिश के मुकाबले के साथ-साथ भाजपा सरकार की निर्मम पुलिस की लाठियों के मुकाबले कर हर हाल में डटे रहे छात्रों ने यह साबित कर दिया कि देश के अंदर लोकतंत्र को घायल किया जा सकता है लेकिन मिटाया नहीं जा सकता, इस आंदोलन के विरोध में भाजपा के तमाम नेता और अन्धभक्त जिस तरह से आंदोलन को बदनाम कर रहे थे, अब उन्हें कहीं मुंह छुपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी ।
  उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, किसान आंदोलन में भी भाजपा सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी और कदम वापस लेने पड़े थे, इस आंदोलन में भी भाजपा सरकार को किसान आंदोलन की तरह मुंह की खानी पड़ी है और कदम वापस लेने पड़े हैं, यदि यही काम केंद्र की भाजपा सरकार अब से पहले समय रहते कर लेती तो निश्चित रूप से बहुत सारे छात्र घायल नहीं हुए होते और सोनम वांगचुक जैसे समाजसेवी को 25 दिन भूख हड़ताल पर नहीं बैठना पड़ता ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1937975
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.