मुडिया मेला का हुआ समापन, सफाई में जुटे हजारों कर्मचारी

मुडिया मेला का हुआ समापन, सफाई में जुटे हजारों कर्मचारी 
-मुड़िया पुनों मेला सम्पन्न होने के बाद अब बड़ी चुनौती बनी सफाई, प्रशासन मुस्तैद
   गोवर्धन (मथुरा) । आस्था और श्रद्धा का प्रतीक मुड़िया पुनों मेला इस वर्ष निर्विघ्न और हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हो गया, पांच दिवसीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया, मेले के दौरान व्यवस्थाएं काफी संतोषजनक रहीं, लेकिन मेला समाप्त होते ही अब सफाई व्यवस्था प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, मेला समाप्ति के बाद परिक्रमा मार्ग और गिरिराज जी की तलहटी में भारी मात्रा में कचरा और गंदगी के ढेर लग गए हैं ।


  इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने करीब 1000 सफाई कर्मियों की तैनाती कर दी है, जो दिन-रात सफाई कार्य में जुटे हुए हैं, गोवर्धन नगर पंचायत के साथ जनपद की अन्य नगर पंचायतों और जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारी भी अभियान में शामिल हैं, सबसे अधिक परेशानी गिरिराज जी की तलहटी में भंडारा लगाने वालों द्वारा फेंकी गई खाद्य सामग्री से हो रही है, बड़ी मात्रा में बचे हुए भोजन के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है जिससे श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा मार्ग पर प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन व अन्य कचरा भी बड़ी मात्रा में फैला हुआ है। 
  जिलाधिकारी सीपी सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू करा दिया है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह स्वच्छ किया जाए, इस बार एक और बड़ी समस्या बारिश न होना रही, सामान्यतः मेला अवधि के आसपास होने वाली बारिश से गंदगी स्वतः कम हो जाती है लेकिन इस बार इंद्रदेव की कृपा नही होने से हालात और बिगड़ गए, आसपास के जनपदों में जहां अच्छी बारिश हुई, वहीं मथुरा जनपद में पिछले चार दिनों से एक बूंद भी नहीं गिरी है। बारिश न होने के कारण और क्षेत्र में दुर्गंध पूर्ण वातावरण बन गया है, प्रशासन अब तेजी से सफाई कर हालात सामान्य करने में जुटा हुआ है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1951259
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.