यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात करीब 11 बजे एक चलती जीप कम्पास कार में अचानक आग लग गई, कार में सवार तीन लोगों ने धुआं उठते ही समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन-70 के पास रात में हुआ ।
कार संख्या डीएल 3 सीसीएम 5495 में गुरूजीत सिंह, दलवीर सिंह और जसवीर सिंह सवार थे, तीनों दिल्ली से आगरा गुरुद्वारा में दर्शन के लिए जा रहे थे, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलते समय कार से धुआं उठता दिखाई दिया, इस पर चालक ने तुरंत वाहन रोका और तीनों यात्री बाहर निकल गए, कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा, घटना की सूचना यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम से पुलिस को दी गई ।
बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम और दमकल वाहन भी पहुंच गए, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी, बाद में जली हुई कार को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर ने बताया कि यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, कार में आग लगने से कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा ।







.jpeg)







