भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वच्छता के प्रहरी का किया सम्मान

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वच्छता के प्रहरी का किया सम्मान
  मथुरा । भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान किया गया, इस अवसर पर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ मथुरा-वृन्दावन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में नगर निगम के सभी वार्डों में विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए, प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता के प्रति समर्पित 10 सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । 
   इसी क्रम में वार्ड संख्या 49 डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज द्वारा वार्ड संख्या 49 एवं वार्ड संख्या 35 के स्वच्छता कार्यों में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले 50 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया, इस दौरान सफाई मित्र भाइयों एवं बहनों को साफी, पटका, ग्लव्स, मास्क एवं लड्डू वितरित कर उनके सेवाभाव एवं योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया, नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम में देशवासियों ने एकजुट होकर ‘भारत छोड़ो’ का संकल्प लिया था, उसी भावना के साथ आज हमें अपने शहर से गंदगी छोड़ने और स्वच्छता अपनाने का संकल्प लेना होगा ।
  उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण करें तथा स्वच्छता व्यवस्था में नगर निगम का सहयोग करते हुए ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ को जन-आंदोलन बनाएं, कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में सफाई मित्र सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, प्रतिदिन विषम परिस्थितियों में पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, उनके परिश्रम और समर्पण को सम्मानित करना न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि स्वच्छता के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, पार्षद मनोज कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र एवं अन्य संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1974570
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.