प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बलदेव (मथुरा) । पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में पौधारोपण कर उपस्थित जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ0 जगदीश पाठक द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया ।
खण्ड विकास अधिकारी नेहा रावत ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और संतुलित मौसम के लिए हर बच्चे को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए ताकि गांव और विद्यालय हरा-भरा हो जाए क्योंकि विद्यालय में हरियाली से पढ़ाई के लिए स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिले सकेगा, उन्होंने कहा कि विद्यालय ही वह स्थान है जहाँ से बच्चों में शिक्षा के साथ साथ प्रकृति प्रेम के संस्कार भी विकसित होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, ग्रामवासियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने खंड विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यालय को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा मिली है, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ0 जगदीश पाठक ने बताया कि पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है क्यूंकि पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया और फल देते हैं इसलिए सभी को अधिकाधिक पेड़ लगाने चाहिए ।







.jpeg)







