हडताल का व्यापक असर, स्टाम्प राजस्व में पिछड़ा मथुरा जनपद

हडताल का व्यापक असर, स्टाम्प राजस्व में पिछड़ा मथुरा जनपद
-वार्षिक लक्ष्य 1243 करोड़ के सापेक्ष जुलाई तक मिल सका सिर्फ 26 फीसदी राजस्व
-छुट्टियों पर लगी रोक, 23 और 30 अगस्त को रविवार के दिन भी खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर
  मथुरा । रजिस्ट्री कार्य से जुड़े दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं की हड़ताल के दौरान बाधित रहे कार्य का असर अब राजस्व वसूली के लक्ष्य पर देखने को मिल रहा है जिसके चलते जुलाई माह तक सिर्फ 26 फीसदी राजस्व लक्ष्य ही हासिल किया जा सका है, जनपद में स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन से मिलने वाले सरकारी राजस्व की सुस्त रफ्तार से बैकफुट पर आए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है ।


 चालू वित्तीय वर्ष में तय किए गए भारी-भरकम राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगस्त माह में पड़ने वाले दो सार्वजनिक अवकाशों (रविवार) में भी जिले के सभी उप-निबंधक कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति खोले जाएंगे, महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद मथुरा हेतु स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन मद में वार्षिक आय का लक्ष्य लगभग 1243.50 करोड़ निर्धारित किया गया है, हालांकि समीक्षा के दौरान सामने आया कि माह जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 26.01 प्रतिशत राजस्व की ही प्राप्ति हो सकी है, वित्तीय वर्ष की एक-चौथाई अवधि बीत जाने के बाद भी तीन-चौथाई से अधिक लक्ष्य बकाया होना प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक माना जा रहा है ।


  राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए सहायक महानिरीक्षक निबंधन सहायक आयुक्त स्टाम्प ने आदेश जारी किया है, इसके तहत अगस्त माह के आगामी सार्वजनिक अवकाशों 23 व 30 अगस्त को पड़ने वाले दोनों रविवार को जिले के सभी उप-निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे, इन दोनों अवकाश के दिनों में आम दिनों की तरह ही बैनामा, इकरारनामा व अन्य दस्तावेजों का पंजीयन किया जाएगा, विभाग के इस फैसले से जहां एक ओर सरकारी खजाने का राजस्व बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर सप्ताह के दिनों में व्यस्त रहने वाले नौकरीपेशा व कारोबारियों को रविवार के दिन रजिस्ट्री कराने का सुनहरा मौका मिलेगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984790
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.