जैत कट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत
जैत कट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत
-जीएलए विश्वविद्यालय की छात्रा थी बलिया निवासी मृतका अंकिता
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैत क्षेत्र में हाईवे पर जैत कट के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जीएलए विश्वविद्यालय की बीबीए छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोरस्मार्टम के लिए भेज दिया ।
(6).jpg)
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुदी निवासी अंशुमान पुत्र पधुमननाथ तिवारी ने डायल 112 पर सूचना दी कि जैत कट के पास हादसा हो गया है, अंशुमान मृतका के भाई हैं। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची, बताया गया कि अंशुमान की बहन अंकिता जीएलए विश्वविद्यालय में बीबीए की छात्रा थी, शुक्रवार को वह स्कूटी से ओमेक्स सिटी की ओर से जीएलए विश्वविद्यालय में कक्षा लेने जा रही थी, जैत कट के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई ।
पुलिस ने तत्काल घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी, अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस जांच कर रही है, थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है, परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी, पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है ।







.jpeg)











