अपशिष्ट सामग्री से बनाईं राखियां, सफाई योद्धाओं को बांधी

अपशिष्ट सामग्री से बनाईं राखियां, सफाई योद्धाओं को बांधी 
   मथुरा । नगर निगम मथुरा वृंदावन एवं प्लान फाउंडेशन की आईईसी टीम द्वारा “बंधन स्वच्छता का अभियान” के अंतर्गत वार्ड नंबर 49 स्थित स्वच्छ सारथी क्लब, चम्पा देवी अग्रवाल जूनियर हाई स्कूल में अनूठी पहल की गई, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए अपशिष्ट एवं अनुपयोगी सामग्री से राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेकार एवं अनुपयोगी सामग्री का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक राखियां तैयार कीं ।


  इस पहल के माध्यम से छात्राओं को अपशिष्ट सामग्री के पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नगर निगम के सफाई योद्धाओं एवं आईईसी टीम के सदस्यों को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं, राखी बांधकर छात्राओं ने सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त किया, सफाई योद्धाओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया । 
  इस अवसर पर प्लान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में राहुल शर्मा, लोकेश, पवन, कैलाश, पूजा, रचनेश, लक्ष्मी, अर्पित,जानकी, नितिन एवं कोमल सहित टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और छात्राओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया, टीम सदस्यों ने कहा कि त्योहारों को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय उनसे सामाजिक जागरूकता का संदेश भी जोड़ा जा सकता है, अपशिष्ट सामग्री से राखियां बनाना इसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है जिससे बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1988022
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.